फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एसएमसी अध्यक्ष और प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण संपन्न

Sat, 14 Mar 2026 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
ब्लॉक संसाधन केंद्र बीकापुर में मौजूद शिक्षक-शिक्षिका।
विज्ञापन
अयोध्या। ब्लॉक संसाधन केंद्र बीकापुर में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ब्लॉक के लगभग 135 प्रधानाध्यापक, एसएमसी अध्यक्ष और उपाध्यक्षों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र में अनिल कुमार प्रजापति और विजयलक्ष्मी सिंह ने एसएमसी के गठन, उसके कार्य, कर्तव्य और दायित्व, सदस्यता समाप्ति की प्रक्रिया और विद्यालय विकास योजना की जानकारी दी। इसके साथ ही छात्र नामांकन बढ़ाने में विद्यालय प्रबंध समिति की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में विद्यालयों में संचालित योजनाओं जैसे समर्थ ऐप, मध्यान्ह भोजन, हैंड वॉश, बालिका शिक्षा और पोषण युक्त चावल वितरण से जुड़े बिंदुओं पर भी जानकारी साझा की गई।
बीकापुर के एआरपी गौतम तिवारी और सदाशिव मौर्य ने विभाग की नवीन शैक्षिक योजनाओं और दिशा-निर्देशों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रियकांत पांडेय, अनिल कुमार सिंह, अनूप दुबे, वाईएन पांडेय, विद्या यादव, केके सिंह, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, ईश्वरचंद्र सहित कई शिक्षक और एसएमसी अध्यक्ष मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें