फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जलभराव और संसाधनों की कमी से प्रभावित हो रहा अभ्यास

Tue, 04 Aug 2026 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विकास भवन में मंगलवार को सीडीओ से अपनी समस्याओं को बतातीं ​खिलाड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सातवीं बार उत्तर प्रदेश का परचम लहराने वाली बेटियां अपने ही जिले में बुनियादी खेल सुविधाओं के अभाव से जूझ रही हैं। ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली उत्तर प्रदेश बालिका टीम की खिलाड़ियों ने मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह से मुलाकात कर अभ्यास मैदान में जलभराव, सुरक्षा व्यवस्था के अभाव और खेल संसाधनों की कमी जैसी समस्याएं रखीं। खिलाड़ियों ने कहा कि इन परेशानियों के कारण नियमित अभ्यास प्रभावित हो रहा है।
28 से 31 जुलाई तक जयपुर में आयोजित ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश बालिका टीम ने लगातार सातवीं बार राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। इस विजेता टीम में अयोध्या की 11 खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों को मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि के साथ-साथ उन चुनौतियों का भी जिक्र किया, जिनका वे रोजाना सामना करती हैं।
खिलाड़ियों ने बताया कि उनके अभ्यास मैदान में बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। कई दिनों तक मैदान उपयोग के लायक नहीं रहता, जिससे अभ्यास का क्रम टूट जाता है और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी प्रभावित होती है। उनका कहना था कि लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए नियमित अभ्यास जरूरी है, लेकिन मैदान की खराब स्थिति सबसे बड़ी बाधा बन रही है।
खिलाड़ियों ने यह भी बताया कि अभ्यास स्थल पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं है। इससे उन्हें असुरक्षा की भावना रहती है। इसके अलावा पर्याप्त खेल सामग्री और अन्य जरूरी संसाधनों का अभाव भी उनकी तैयारी को प्रभावित करता है। खिलाड़ियों ने प्रशासन से मैदान की स्थिति सुधारने, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवश्यक खेल संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों से पत्राचार कर समस्या दूर कराया जाएगा। साथ ही अभ्यास स्थल पर सुरक्षा के लिए पीआरडी जवान की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें