बारुन। क्षेत्र के चमनगंज बाजार स्थित सुरवारा मोड़ पर कोयले से लदा ट्रक फंस जाने के कारण आवागमन प्रभावित रहा। शुक्रवार सुबह अयोध्या रायबरेली-फोरलेन से सुरवारा लिंक मार्ग पर जाने के लिए जैसे ही ट्रक मुड़ा उसका पिछला पहिया सड़क किनारे धंस गया और ट्रक मोड़ पर ही फंस गया। ट्रक फंसने के कारण सुरवारा और पलिया जगमोहन सिंह गांव को जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया, जिसके कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लगभग छह घंटे से अधिक सड़क बंद होने के कारण राहगीरों को लौटकर दूसरे रास्तों के सहारे अपने गंतव्य पर जाना पड़ा। रास्ता बंद होने की सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी प्रभारी अविनाश सिंह ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवा कर आवागमन बहाल करवाया। (संवाद)