अयोध्या। नाका हनुमानगढ़ी मार्ग पर 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। लोक निर्माण विभाग, अयोध्या की ओर से सीसी मार्ग निर्माण कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, उतरौला-फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग और चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के संयुक्त हिस्से पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचाव और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से इस मार्ग पर आवागमन बंद रहेगा।
विभाग ने यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। विशेष रूप से जनौरा और मकबरा की ओर से चुंगी तिराहे तक आने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्तों से आवागमन करने की सलाह दी गई है। संवाद