फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टूटी सड़कों पर आवागमन बना मजबूरी, राहगीरों को परेशानी

Sat, 22 Feb 2025 07:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर हैं। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। गिरकर चोटिल होने का भी अंदेशा बना रहता है। इन सड़कों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


कुमारगंज से सुल्तानपुर के हलियापुर-कूरेभार मार्ग को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क जिसे गिरजा रोड के नाम से जाना जाता है इसका निर्माण 80 के दशक में हुआ था। रख रखाव सही न होने से पूरी तरह जर्जर हो गई है गड्ढे बन गए हैं। इसी सड़क से अयोध्या व सुल्तानपुर के सोरांव, आतानगर, बहुरावां, बल्दीराय, भवानीगढ़, जोरियम, बलारमऊ, इसौली भारी सहित दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। इस मार्ग पर आए दिन गाड़ियां फंसती रहती है।



ऐसी ही कुछ स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग से गोकुला गांव को और बड़ी नहर से चिलविली को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क का है। इन दोनों सड़कों से चिलविली, गनेशपुर, हरदोइया, नरेंद्रा भादा, मरूई गनेशपुर, गोकुला, सथरी, धमथुआ, धनैचा, पूरब गांव, सिधौना आदि गांवों के लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पिठला से पूरे भद्री को जोड़ने वाली करीब छह किलोमीटर लंबी प्रधानमंत्री सड़क भी बदहाल है। इस सड़क से देवगांव, इमामगंज, बहबरमऊ तिंदौली, इटौंजा सहित दर्जनों गांवों के लोगो का प्रतिदिन आवागमन होता है।
विज्ञापन




ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता देवेंद्र ने बताया कि पिठला से पूरेभद्री प्रधानमंत्री सड़क को तीन चार दिन में ठीक करा दिया जाएगा। अन्य दोनों प्रधानमंत्री सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हो गई हैं। वहीं गिरजा रोड के संबंध में लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता प्रतिमा पांडेय ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है।

बहबरमऊ निवासी बृज मोहन तिवारी ने कहा कि सड़क टूटने से इस रास्ते से निकलने वाले राहगीर आए दिन फिसल कर गिर जाते हैं। नरेंद्राभादा के सूरज कहते हैं कि सड़क इतनी टूट चुकी है कि इस पर सफर करना मुश्किल है। बुजुर्ग एवं बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। सिधौना के महेंद्र प्रताप कहते हैं कि सड़क टूटने पर शिकायत की गई। मरम्मत करते समय बीच में छोड़ दिया गया जिससे लोगों को कठिनाई होती है। व्यापारी कल्लू ने कहा कि सड़क खराब होने से आए दिन गाड़ियां फंस जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें