49- चाइनीज मांझे पर रोक के लिए आयोजित संवाद कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी व व्यापारी। -विभाग
अयोध्या। राज्य कर विभाग ने चाइनीज, सिंथेटिक और शीशा लेपित मांझे के निर्माण, विक्रय और उपयोग को रोकने के लिए एक व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। अधिकारियों ने चाइनीज मांझे से होने वाली जनहानि के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने हानिकारक धागों के निर्माण, विक्रय और उपयोग को प्रभावी ढंग से रोकने पर जोर दिया।
व्यापारियों ने बताया कि वे चाइनीज, सिंथेटिक या सीसा लेपित मांझे की खरीद-बिक्री या निर्माण नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हानिकारक धागे अक्सर ई-कॉमर्स के माध्यम से सीधे ग्राहकों तक पहुंच रहे हैं। व्यापारियों ने इन पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। अपर आयुक्त ग्रेड-1, राज्य कर बृजेश कुमार मिश्रा, अपर आयुक्त ग्रेड-2 राज्य कर अमित मोहन, संयुक्त आयुक्त श्रीराम गोंड, उपायुक्त राम आशीष पांडेय, हेमंत कुमार, ईश्वर चंद, रंति देव सिंह और उपायुक्त प्रशासन रविंद्र सिंह खरोला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।