फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पर्यटक गाइड योजना से रोजगार के अवसर खुलने की जगी आस

Wed, 11 Feb 2026 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित करने की योजना भी शामिल है। इसके तहत अयोध्या के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से जुड़ी जानकारी को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने के लिए प्रशिक्षित गाइड तैयार किए जाएंगे, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके। अभी स्थानीय स्तर पर पर्यटन गाइड की कमी खलती है, जिससे श्रद्धालु परेशान होते हैं। इससे रोजगार के अवसर खुलने की आस जगी है।
विज्ञापन

रामनगरी धार्मिक पर्यटन का हब बन चुकी है। राम मंदिर बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 2024 में अयोध्या में 16 करोड़ जबकि बीते वर्ष 26 करोड़ श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। पर्यटन सुविधाएं बढ़ेंगी तो श्रद्धालु बढ़ेंगे, इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उपनिदेशक पर्यटन बीपी सिंह बताते हैं कि पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के तहत श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा। अयोध्या में जल्द ही पर्यटन थाना भी खुलेगा, जिससे पर्यटकों को सुविधा होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अयोध्या का विकास दीर्घकालिक और स्थायी रूप से हो सके।
साकेत महाविद्यालय के प्रो. आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि अयोध्या में तीर्थ पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यदि 150 करोड़ की राशि का रणनीतिक उपयोग किया जाए तो यहां वर्षभर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा। स्मार्ट गाइड सिस्टम, डिजिटल मैपिंग और थीम आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत स्थान दिला सकते हैं। श्रद्धालु ही अयोध्या की अर्थव्यवस्था की नींव है। पर्यटन बढ़ेगा तो अयोध्या में रोजगार में इजाफा होगा, इससे अयोध्या की अर्थव्यवस्था सुधरेगी, जिसका फायदा प्रदेश को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें