फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: 1900 करोड़ में बनकर तैयार होगा भव्य राम मंदिर, जानें सभी निर्माण कार्य पूरा होने की टाइमलाइन

Sat, 31 Jan 2026 12:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

Ayodhya Ram Mandir: भव्य राम मंदिर 1900 करोड़ में बनकर तैयार होगा। अभी तक 1600 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। आगे पढ़ें और जानें सभी निर्माण कार्य पूरा होने की टाइमलाइन...
विज्ञापन
राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की शनिवार को दूसरे दिन की बैठक राम जन्मभूमि परिसर में हुई। बैठक में राम कथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक से पहले मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कई अहम जानकारियां साझा कीं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण पर कुल 1900 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। अब तक जीएसटी सहित 1600 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। 30 अप्रैल तक राम मंदिर से जुड़े सभी निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। निर्माण पूरा होने के बाद एल एंड टी और टाटा कंसलटेंसी साइट से हटेंगी।

ऑडिटोरियम का कार्य अभी शेष

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 30 अप्रैल तक सभी दस्तावेज और बिल भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। एल एंड टी और टाटा कंसलटेंसी ने तीन वर्ष की गारंटी दी है। मेंटेनेंस के लिए दोनों संस्थानों की स्मॉल यूनिट मंदिर परिसर में तैनात रहेगी। ऑडिटोरियम का कार्य अभी शेष है। अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें