फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर में दर्शन कर नई व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
राममंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मंदिर का जायजा लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने अयोध्या दौरे के दौरान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन कर मंदिर परिसर में विकसित की गई नई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने हनुमानगढ़ी के ब्रह्मलीन महंत संतराम दास को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुबह अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले रामकथा पार्क स्थित ब्रह्मलीन महंत रामचंद्र दास परमहंस की समाधि पर पहुंचे। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख संत रहे परमहंस की 23वीं पुण्यतिथि पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में संत-महंत भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन-पूजन किए। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी स्थित इमली बाग पहुंचकर ब्रह्मलीन महंत संतराम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हनुमानगढ़ी से मुख्यमंत्री सीधे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई नई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ट्रस्ट पदाधिकारियों व अधिकारियों से दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और अन्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। यहां पहुंचने पर राम मंदिर के अंतरिम महासचिव डॉ़ कृष्ण मोहन व ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास ने सीएम का अभिनंदन किया। सीएम ने रामलला व रामदरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव समेत बीकापुर विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान व गोसाईगंज विधायक अभय सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें