फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कल 25 केंद्रों पर दो पालियों में होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के पांच जिलों के 74 केंद्रों पर एक जून को दो पालियों में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इस परीक्षा में कुल 34,678 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, अयोध्या जिले में 25 केंद्र बनाए गए है। यहां पर 11,699 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 को सकुशल कराने के लिए अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। बैठक में नोडल समन्वयक प्रो. फार्रूख जमाल ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 50 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 13 केंद्र प्रतिनिधि तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में पारदर्शी तरीके से प्रवेश परीक्षा होगी। केंद्रों पर इलेक्ट्राॅनिक्स गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।



बैठक में बीएड प्रवेश परीक्षा के केंद्र प्रतिनिधि प्रो. देवेश निगम ने कहा कि परीक्षा खत्म होने के बाद पैकिंग के दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। परीक्षा केंद्रों पर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश नहीं होगा। परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा कक्ष में लगे कक्ष निरीक्षकों का मोबाइल भी प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र व पहचान पत्र के बिना प्रवेश नही दिया जाएगा। परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति कराई जाएगी।
विज्ञापन


एसपी सिटी चंद्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्रों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस कर्मियों की निगरानी में परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक पवन तिवारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप नकल विहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराई जाएगी। बैठक में डाॅ. मोहन चंद्र तिवारी, बीएड जिला समन्वयक प्रो. गंगाराम मिश्र, केंद्र प्रतिनिधि डाॅ. कमलेश, सभी केंद्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें