फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: परिक्रमा के लिए निकले टोल प्रबंधक और कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Sat, 21 Nov 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
18-मनमोहन सिंह। फाइल फोटो
विज्ञापन
अयोध्या/सोहावल। पंचकोसी परिक्रमा के लिए शुक्रवार देर शाम बाइक से निकले रौनाही टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक और एक टोलकर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर बूथ नंबर चार के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद टोल प्लाजा कर्मियों के साथ ही दोनों परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन


रौनाही टोल प्लाजा, तहसीनपुर में तैनात टोल टैक्स कलेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय उर्फ नंदन (35) तहसीनपुर गांव के निवासी थे। वहीं, सहायक टोल प्रबंधक मनमोहन सिंह (26) मूल रूप से कन्नौज जिले के थाना ठठिया क्षेत्र के खामा गांव के रहने वाले थे। दोनों शुक्रवार देर शाम टोल परिसर स्थित अपने आवास से बाइक पर पंचकोसी परिक्रमा के लिए निकले थे।

रात करीब 10 बजे अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बूथ नंबर चार के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत पड़े थे। रात करीब 11 बजे पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शननगर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

नंदन की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार सुबह पंचनामा की प्रक्रिया पूरी होने और पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पैतृक गांव तहसीनपुर पहुंचा। दोपहर बाद सरयू नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। नंदन अपने पीछे पत्नी और तीन नाबालिग बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है।

परिजनों के इंतजार में देर से हुआ दूसरे शव का पोस्टमार्टम

दूसरे मृतक मनमोहन सिंह के परिजन रविवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद परिजन शव लेकर कन्नौज स्थित अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।

टोल प्रबंधक अनुपम द्विवेदी ने बताया कि दोनों कर्मियों की असमय मौत से पूरा टोल परिवार शोकाकुल है। टोल प्रबंधन की ओर से अंतिम संस्कार और शव को पैतृक गांव तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की गई।

इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन का अब तक पता नहीं चल सका है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

18-मनमोहन सिंह। फाइल फोटो

18-मनमोहन सिंह। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें