फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव को नहीं मिली जमानत

Wed, 07 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में 105 दिनों से जेल में निरुद्ध आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को मंगलवार को भी जमानत नहीं मिल सकी। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा की अदालत ने सुनवाई के बाद जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल हो चुका है और जमानत पर रिहा किए जाने का कोई पर्याप्त आधार नहीं है। इसके चलते अदालत ने जमानत देने से इन्कार कर दिया। आरोपी की ओर से 28 सितंबर को जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। इस पर अदालत ने थाना से आख्या तलब की थी।

सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में जेल में निरुद्ध आरोपी सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होगी। विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट रजत वर्मा की अदालत में आरोपी और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता अपने-अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें