फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पांच लाख का पटाखों के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
27-नगर कोतवाली में पटाखों के साथ गिरफ्तार महिलाएं।-पुलिस
विज्ञापन
अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम शहर के रीडगंज स्थित एक मकान में छापा मारा। इस दौरान लगभग पांच लाख रुपये का पटाखा पकड़ा गया। कारोबार में संलिप्त तीन विधवा महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पगलाभारी विस्फोट के बाद शुरू हुई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि रीडगंज के पास स्थित किराए के पुराने मकान के अलग-अलग कमरों में कई परिवार निवास करते हैं। शुक्रवार की शाम चौकी इंचार्ज चौक धर्मेंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, विकास गुप्ता आदि के साथ एक संदेह के आधार पर एक मकान में छापा मारा गया तो पटाखों के कारोबार का खुलासा हुआ।
मौके से महर अफरोज उर्फ माया, हमीदा और राशिदुल निशां का गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 18 गत्तों में अनार, सुतली बम, बिजली बम, लड्डू बम, चकरी, फुलझड़ी, राॅकेट बम, थ्री से टेन शॉट, बुलेट बम आदि बरामद हुआ है। उनकी मात्रा लगभग दो क्विंटल पांच किलोग्राम है। बाजार में इनकी कीमत लगभग पांच लाख बताई गई है। यह महिलाएं विधवा हैं और परिवार के लोगों से अलग रहकर इसी तरह के कारोबार से जीवनयापन करती हैं। क्षेत्र के अन्य इलाकों में लगातार नजर बनाई गई है। किसी तरह से अवैध पटाखे नहीं बिकने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें