फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: निरीक्षण में अवैध मिले तीन निजी अस्पताल, बंद करने के निर्देश

Thu, 30 Jul 2026 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रुदौली में संचालित अवैध अस्पताल में निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीज।
विज्ञापन
अयोध्या/रुदौली। सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को रुदौली क्षेत्र के तीन निजी अस्पतालों में छापा मारा। इस दौरान तीनों अस्पताल अवैध रूप से संचालित मिले। टीम ने अविलंब अस्पताल बंद करने का निर्देश दिया है। संचालन जारी रखने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि टीम ने खैरनपुर, भेलसर रोड स्थित न्यू मुस्कान मेडिकल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला, लेकिन दो महिला मरीज भर्ती मिलीं। नंदकिशोर प्रजापति उपस्थित थे, जो कि अस्पताल से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। ओपीडी पर्चे पर पंजीयन नंबर व पता बारामासी, पौशाला रेछघाट अंकित था, लेकिन अस्पताल का संचालन खैरनपुर, भेलसर रोड पर हो रहा है। इसी भवन में सिटी हॉस्पिटल का बोर्ड भी लगा मिला, लेकिन उसका भी पंजीकरण नहीं है।
सीएमओ ने बताया कि इसके बाद टीम ने अर्चना हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान सनी नामक व्यक्ति उपस्थित मिला, लेकिन वह अस्पताल के पंजीकरण संबंधी कागजात नहीं दिखा सका। अभिलेखों में भी यह अस्पताल पंजीकृत नहीं मिला। उन्होंने तीनों अस्पतालों का संचालन तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है। बताया कि आगे भी टीम इसी तरह निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी। निरीक्षण करने वाली टीम में एसीएमओ डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, रुदौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. रवींद्र शुक्ला और पटल सहायक संदीप यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें