फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मामूली विवाद में तीन को पीटा

Thu, 17 Sep 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र में मकान निर्माण के लिए ईंट उतरवाने को लेकर विवाद के बाद महिला समेत तीन लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने ईंट रखने से मना करते हुए गाली दी और विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरानी अलीगढ़ पुलिस चौकी निवासी वंदना पत्नी राजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर के सामने मकान बनवाने के लिए ईंट उतरवा रही थीं। उनके पति राजेश कुमार उस समय कार्यालय गए थे।
इसी दौरान पड़ोसी रिहान महेदी, चंदा महेदी, इरफान महेदी, नरगिस फातिमा और उनके साथ चार-पांच अन्य लोग वहां पहुंचे। सभी ने ईंट रखने से मना किया और गालीगलौज करने लगे। तहरीर के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने वंदना, उनके पति राजेश कुमार और राकेश के साथ लाठी-डंडों से पिटाई की। राजेश के सिर में गंभीर चोट आईं हैं। वह मौके पर गिरकर बेहोश हो गए। वंदना की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें