फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कोयले के 30.56 लाख हड़पने के आरोप में तीन नामजद

Sun, 19 Oct 2025 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ईंट भट्ठे पर सप्लाई किए गए कोयले के 30.56 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। सप्लायर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भट्ठा संचालक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में कोतवाली अयोध्या के बाग बिजेश्वर निवासी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी फर्म कोयला आपूर्ति करती है। बस्ती जिले के हर्रैया क्षेत्र के मदनपुरा निवासी धर्मराज यादव, गजराज यादव और पृथ्वीराज यादव से उनका कोयले का लेनदेन रहता था। यह कोयला वह उनके ईंट भट्ठे पर आपूर्ति करते थे। वर्ष 2022 तक वह भट्ठे पर कोयला आपूर्ति करते रहे, जिसके एवज में 30.56 लाख रुपये बकाया हो गया। इसके बाद उन्होंने कोयला भेजना बंद कर दिया।
बार-बार मांगने पर भी उन लोगों ने बकाये का भुगतान नहीं किया। जबकि, लंबा बकाया होने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और उन्हें बैंक से कर्ज लेना पड़ा। 12 अगस्त को उन्होंने स्थानीय थाने पर केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी, कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोतवाल मनोज शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें