फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: डीजल चुराने वाले तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 09:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बीकापुर के परोमा गांव के पास ट्रक से डीजल चोरी के समय चालक जाग गया तो आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। एक आरोपी को मौके से ग्रामीणों ने दबोच लिया था, शेष तीन आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। पुलिस ने सभी का चालान करके न्यायालय पेश किया है।
विज्ञापन

बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि परोमा गांव निवासी इकरामुद्दीन एक ट्रक चालक हैं। मंगलवार को वह अयोध्या से ट्रक में गिट्टी लादकर प्रयागराज रोड पर जा रहे थे। रास्ते में अपने गांव के पास ही ट्रक खड़ा करके वह सो गए। सुबह देखा तो चार लोग ट्रक से डीजल निकाल रहे थे। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उनमें से एक ने कट्टे की बट से उनकेे सिर पर वार कर दिया और फायरिंग करने लगे।
ग्रामीणों की मदद से अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र के गोंसाई मठिया निवासी मंजीत पासी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसके पास से चोरी का 50 लीटर डीजल व एक कार बरामद हुआ। अन्य आरोपियों की पहचान अमेठी के ही गौरीगंज क्षेत्र के सोनारन का पुरवा निवासी धर्मेंद्र लोधी, मुसाफिरखाना क्षेत्र के समसेरिया निवासी राहुल पासी व हीरा पांडेय का पुरवा निवासी राजन यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

भागे आरोपियों को मंगारी पुल के पश्चिम खंडहर के पास से चोरी के 35 लीटर डीजल, तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास है। प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ बीकापुर पियूष पाल, इंस्पेक्टर बीकापुर लालचंद सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें