फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कुमारगंज में तीन नामित सभासदों ने ली शपथ

Fri, 17 Apr 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कुमारगंज नगर पंचायत में नामित सदस्यों को बधाई देते विधायक व जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
कुमारगंज। नगर पंचायत में शासन की ओर से नामित तीन नए सदस्यों अरुण गोस्वामी, अमरेंद्र मौर्य और अनित सिंह ने पद की शपथ ली। उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने उन्हें नगर पंचायत कार्यालय सभागार में शपथ दिलाई, जिससे अब सभासदों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान और भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि नामित सभासदों को जनता की सेवा में पूरी निष्ठा से जुटना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधियों का मुख्य दायित्व है। भाजपा जिला अध्यक्ष त्यागी ने कहा कि इन नए सदस्यों के नामित होने से नगर पंचायत को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सदस्यों को ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने बताया कि पहले सभासदों की संख्या 13 थी, जो अब बढ़कर 16 हो गई है। हालांकि, नगर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह छोटू कार्यक्रम में शामिल हो सके। उन्होंने बताया कि वे आवश्यक कार्य से बाहर थे।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मिल्कीपुर श्याम नारायण पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंशीधर शर्मा, भाजपा नेता राजेश सिंह, पूर्व प्रधान बलवंत सिंह सहित कई अन्य सभासद व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें