फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: जानलेवा हमला के मामले में पिता-पुत्र समेत तीन नामजद

Fri, 13 Sep 2024 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के नौसढ़ियन का पुरवा डेहरियावां निवासी सुनील कुमार तिवारी ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 11 दिसंबर की सुबह करीब सात बजे आरोपी वीरेंद्र प्रकाश तिवारी, भगवान शरण तिवारी, राजीव लोचन तिवारी उनके अहाते पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। उनकी वृद्ध मां विमला देवी ने मना किया तो वह गालियां देने लगे। गुहार सुनकर और लोग दौड़े तो आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें कुएं में धकेल कर जान से मारने का प्रयास किया। गांव के अन्य लोग व पुलिस के पहुंचने पर उनके मां की जान बची। बीकापुर कोतवाली पुलिस ने उनका और उनकी मां का चिकित्सीय परीक्षण कराया और रिपोर्ट लिखने का आश्वासन देकर घर भेज दिया। लेकिन आरोपियों के प्रभाव में रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। बल्कि उनके खिलाफ ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें