अयोध्या धाम रेलवेस्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री।
अयोध्या। रामलला के दर्शन कराने के लिए मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। आस्था स्पेशल ट्रेनों के ठहराव वाले स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। जीआरपी व आरपीएफ के अफसर यहां कैंप कह रहे हैं। स्पेशल ट्रेनें 26 जनवरी से चलेंगी।
गुरुवार को तीन मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। मनकापुर से अयोध्या की ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट की देरी से पहुंची। अयोध्या कैंट से लखनऊ के लिए मेमू सुबह भेजी गई। प्रयागराज संगम से आने वाली मेमू लगभग दो घंटे के विलंब से यहां पहुंची। आस्था स्पेशल ट्रेनें 26 जनवरी से चलेंगी।
आस्था स्पेशल ट्रेनों के ठहराव वाले स्टेशन पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम की व्यवस्था की जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ के अफसर यहां तैनात है। जीआरपी के एसपी प्रशांत कुमार सहित चार सीओ कैंप कर रहे हैं। इसी तरह आरपीएफ के अफसर भी मौजूद हैं। अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट के साथ दर्शन नगर और सालारपुर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। कैंप कर रहे सीओ संजीव कुमार का कहना है कि इन सभी स्टेशनों पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इन स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं।
अयोध्या कैंट से जाने वाली जलियावाला बाग एक्सप्रेस एक घंटे लेट, दून एक्सप्रेस 20 मिनट, गंगा सतलज एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही।