फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में गेंद खेलने के विवाद में तीन बच्चों पर जानलेवा हमला, दो के सिर फटे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में बच्चों के बीच गेंद खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिवार शामिल हो गए और तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना के संबंध में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

हैबतपुर निवासी मो. शमशेर ने अपनी एफआईआर में बताया कि शनिवार को उनका छह वर्षीय बेटा फरमान मोहल्ले के एक अन्य बच्चे के साथ गेंद खेल रहा था। खेल के दौरान दोनों बच्चों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद दूसरे बच्चे ने फरमान की पिटाई कर दी। जब फरमान के बड़े भाई महफूज और मुशर्रफ बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो विपक्षी पक्ष के रिश्तेदार कलीम, संडे खान, फैन, उनकी नानी शकीला, मंतशा, तरन्नुम, रुकाना और शकीना आदि ने मिलकर तीनों बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में महफूज और मुशर्रफ गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर फट गए और वे खून से लथपथ होकर बेहोश हो गए। हमलावर उन्हें मृत समझकर वहां से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष कोतवाली अयोध्या पहुंचा। इसी बीच, विपक्षी पक्ष का एक अन्य व्यक्ति, मो. तसलीम, कथित तौर पर शमशेर के घर में घुस आया और उनकी बेटी कनीज फातिमा की भी पिटाई कर दी। आरोपियों पर घर का सामान तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन




कोतवाली अयोध्या के इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नौ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें