फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रेलवे के फैसले से हजारों ग्रामीण परेशान, प्रदर्शन कर चेताया

Tue, 26 May 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा बाजार। रेलवे प्रशासन की ओर से सैकड़ों वर्ष पुराना मार्ग बंद करने के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 72 घंटे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन




बंद किया गया संपर्क मार्ग सरायरासी से सनेथू सहित दर्जनों गांवों को जोड़ता है। वर्षों से क्षेत्र के लोगों के लिए यही मार्ग रहा है। मार्ग बंद होने से हजारों लोगों को बाजार, स्कूल और अस्पताल जाने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों को अब कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे प्रशासन पर बिना पूर्व सूचना के रास्ता बंद करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई पहल नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।



ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने या पुराने रास्ते को पुनः चालू करने की मांग की। उन्होंने साफ कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों ने सहयोग नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। साथ ही गांव में जनप्रतिनिधियों के प्रवेश का भी विरोध होगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से आसपास के करीब 30 हजार ग्रामीणों का आना-जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें