फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भरभराकर गिरा थिरुआ नाला का पुल, छह घायल

Tue, 04 Mar 2025 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबगंज। थिरुआ नाला का पुल भरभरा कर गिर गया। इसकी चपेट में आकर छह लोग घायल हो गए और चार गांव का आवागमन ठप हो गया। विकासखंड मया के भिटौरा ग्रामसभा अंतर्गत बन्हवा में थिरुआ नाले पर बना लगभग 70 वर्ष पुराना पुल टूटकर गिर गया है। उस समय पुल पर कुछ ग्रामीण मौजूद थे। हादसे में बन्हवा निवासी सूरज का पैर टूट गया। अमन, राज किशोर, संतोष, उदयभान और मनोज के पैर में हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीण मयाराम ने बताया कि पुल टूटने से बन्हवा, घेरवा, जगदीशपुर, रेवरी आदि गांव का आवागमन बाधित हो गया है। किसानों के खेतों तक ट्रैक्टर व कृषि यंत्र न पहुंच पाने से खेती के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। ग्रामीण बच्चा राम ने शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें