फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भटकने से मिलेगी निजात, सीएचसी पर ही होगा डिजिटल एक्सरे

Sat, 21 Feb 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को अब डिजिटल एक्सरे के लिए जिला मुख्यालय तक भटकने से निजात मिलेगी। लगभग 95 लाख रुपये की लागत से पांच सीएचसी पर आधुनिक डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। शासन ने इसकी वित्तीय स्वीकृति दे दी है। जल्द ही सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पुरानी एक्सरे मशीन स्थित है, लेकिन कई जगहों पर अक्रियाशील हालत में है। हड्डियों में चोट, दुर्घटनाओं में फ्रैक्चर होने, सीने का एक्सरे आदि के लिए उन्हें जिला मुख्यालय या निजी केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ता है। इससे उन्हें तमाम परेशानियों से जूझना पड़ता है।
इससे निजात के लिए सरकार ने पहले आठ सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे सेवा शुरू कराई थी, लेकिन सीएचसी बीकापुर, रुदौली, मिल्कीपुर, सुनबा और हैदरगंज में व्यवस्था पुराने ढर्रे पर चल रही थी। सीएचसी सुनबा और हैदरगंज में कोई मशीन उपलब्ध नहीं थी। जबकि, अन्य तीनों सीएचसी में पुरानी एक्सरे मशीन से इलाज किया जा रहा था। अब सरकार ने इन पांचों सीएचसी को भी डिजिटल एक्सरे सेवा से लैस करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

17 फरवरी को उप्र शासन के संयुक्त सचिव आनंद कुमार राय ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को इस आशय का स्वीकृति पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने प्रति सीएचसी 18,91,374 रुपये से डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित करने की अनुमति दी है। रोगियों को अच्छी फिल्म उपलब्ध कराने के लिए ड्राई व्यू प्रिंटर खरीदने का निर्देश दिया गया है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि शासन के निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा। डिजिटल एक्सरे मशीन से रोगियों का उनके घर के पास ही बेहतर इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें