फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मासिक और वार्षिक पार्किंग शुल्क देने का होगा विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। घरों के बाहर सड़क और गलियों में रात में वाहन खड़ा करने वालों के सामने मासिक और वार्षिक पार्किंग शुल्क जमा करने विकल्प होगा। नगर निगम इसके लिए नियमावली तैयार कर रहा है। शुल्क निर्धारण के बाद जुलाई से इस नई व्यवस्था को प्रभावी किए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


प्रदेश शासन की मंशा के अनुसार नगर निगम क्षेत्र के सभी मोहल्लो और कॉलोनियों में रात में घरों के बाहर सड़क पर वाहन खड़ा करने वाले इस नई व्यवस्था के दायरे में आएंगे। अभी तक इसके लिए किसी को कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। शहर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनके घरों में वाहन खड़ा करने की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उनकी ओर से अपने घरों के बाहर ही गली और सड़कों के किनारे रात में वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। काफी संख्या ऐसे लोगों की भी है, जिनके घर के भीतर सिर्फ एक वाहन खड़ा किया जा सकता हीै। जबकि उनके पास एक से अधिक वाहन होते हैं। ऐसे लोग भी घर के बाहर ही वाहन खड़ा करते हैं।

अब ऐसे सभी लोगों को घर के बाहर रात में वाहन पार्किंग के एवज में नगर निगम को शुल्क देना होगा। इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। नगर निगम बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव की गाइडलाइन को मंजूरी मिल गई है। अब नियमावली को तैयार करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत पार्किंग शुल्क जमा न करने वालों से जुर्माना वसूलने का भी प्रावधान होगा। मोहल्ले और कॉलोनी की सड़कों के साथ अन्य प्रमुख मार्ग और रामपथ भी इस दायरे में शामिल होगा।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने अमर उजाला को बताया कि महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के निर्देशन में शासन की गाइडलाइन के अनुसार नियमावली जल्द तैयार हो जाएगी। इस पार्किंग शुल्क का भुगतान हर महीने या फिर साल में एक बार किया जा सकेगा। भवन स्वामी के घर के सामने वाली जगह के लिए उन्हें ही प्राथमिकता मिलेगी। इस व्यवस्था के प्रभावी होने के बाद प्रवर्तन दल की ओर से निगरानी की जाएगी। बिना पार्किंग शुल्क दिए रात में सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों पर कार्रवाई का भी प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें