फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: यूजीसी कानून के विरोध में भरी हुंकार

Sun, 25 Jan 2026 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-09- बीकापुर में आयोजित सवर्ण समाज की बैठक-संवाद
विज्ञापन
बीकापुर। यूजीसी के नए कानून के विरोध में रविवार को बीकापुर में सवर्ण समाज की बैठक हुई। काला कानून बताते हुए वक्ताओं ने हुंकार भरी और केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष दुबे ने कहा कि इस काले कानून से समाज में जातीय संघर्ष और विरोध बढ़ेगा। कानून वापसी के लिए बड़ा आंदोलन फरवरी में शुरू किया जाएगा। शास्त्री दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए सवर्ण समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर इस कानून का विरोध करना चाहिए जिसके लिए हर जिले में आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक के दौरान राम लखन पांडेय, राजेंद्र तिवारी, पूर्व प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद मिश्रा, पंडित अजय कुमार शुक्ला, संतोष शुक्ला, सनी तिवारी, शिव मंगल, अनूप दुबे, रविंद्र तिवारी, सुधीर तिवारी, रजत पांडेय सहित बैठक में कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें