फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: त्वचा रोग और जुकाम-बुखार के मरीजों की रही भीड़

Sun, 25 Jan 2026 08:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
4-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमानीगंज में मरीज को आयरन-सुक्रोज का इंजेक्शन लगाते चिकित्सक।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान लगभग सभी केंद्रों पर त्वचा रोग और सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बवां ,अमानीगंज, खड़भड़िया, शाहगंज, सरायधनेठी, गद्दोपुर पीएचसी पर आयोजित मेले में 206 मरीजों का इलाज हुआ। खून की कमी मिलने पर छह महिलाओं को आयरन-सुक्रोज इंजेक्शन लगाया गया। पीएचसी बवां पर डॉ. प्रवीन मौर्य ने 20, अमानीगंज पर डॉ. रणधीर सिंह ने 30, खड़भड़िया पर डॉ. आलोक सिंह ने 26, शाहगंज डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने 25 मरीजों का इलाज किया। कुटिया गांव के आठ वर्षीय बालक रियांश को पागल कुत्ते ने घायल कर दिया था। परिजन उसे लेकर पीएचसी शाहगंज गए, जहां एआरवी लगाकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी कंदैला रानी बाजार में डॉ. दिनेश प्रकाश ने 43 मरीजों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीज सांस और चर्म रोग के आए। एक महिला शुगर से पीड़ित आई थी। मेले में फार्मासिस्ट ओपी सोनी, लैब टेक्नीशियन संजय वर्मा, रेशम पति, मायावती आदि मौजूद रहे। हैदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हैदरगंज में डॉ. शिवकुमारी ने 19 मरीजों की जांच की। इस मौके पर फार्मासिस्ट एजाज अहमद, लैब टेक्नीशियन नीरज चतुर्वेदी, वार्डबॉय फूलचंद पांडेय, एएनएम विजयलक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी चौरे बाजार में डॉ. मोहम्मद इरशाद, फार्मासिस्ट कनिक राम चौधरी, एएनएम सीमा ने 51 मरीजों का पंजीकरण किया। अधिकांश मरीज मौसमी जुकाम, बुखार और सांस की बीमारी से पीड़ित थे। पेट की बीमारी और शरीर दर्द से पीड़ित मरीज भी आए। पीएचसी कोछा में डॉ. अंजली गुप्ता, फार्मासिस्ट दुर्गेश पांडेय, प्रदीप गुप्ता, वार्डबॉय रईस हैदर आदि ने 32 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें