फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पहली जांच में हो गई लीपापोती, सीएमओ की जांच में सील हो गया अस्पताल

Mon, 26 May 2025 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सोहावल के जिस श्रीराम सरस्वती मेडिकल सेंटर की ओटी और लेबर रूम को सीएमओ ने जांच के दौरान सील कर दिया है उसको एक बार विभाग का अभयदान मिल चुका है। उस समय किसी बाहरी व्यक्ति से महिला के सिजेरियन प्रसव कराने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच में एसीएमओ ने की और मामला रफादफा हो गया था।
विज्ञापन

अरकुना स्थित श्रीराम सरस्वती मेडिकल सेंटर की सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने शनिवार को टीम के साथ जांच की थी। इस दौरान यहां पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिले। फार्मासिस्ट की डिग्री नहीं दिखाई जा सकी। मेडिकल कचरा प्रबंधन के समुचित इंतजाम नहीं थे। इसके अलावा अन्य तमाम खामियां मिलने का दावा किया गया। इन्हीं वजहों से सीएमओ ने अस्पताल की ओटी और लेबर रूम सील कर दिया था।
यह था पहले का मामला
रुदाैली के पूरे खरगी भैंसौली निवासी शिव नरायन यादव ने 27 जनवरी 2024 को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें उल्लेख था कि 28 दिसंबर 2023 को उनकी पत्नी को श्रीराम सरस्वती मेडिकल सेंटर अरकुना में भर्ती कराया गया था। मौजूद डॉक्टर ने नॉर्मल डिलीवरी का दावा किया, लेकिन सिजेरियन प्रसव कर दिया। बाद में पता चला कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के पास सर्जन की डिग्री नहीं है। डिस्चार्ज कागज पर भी डॉक्टर का नाम और डिग्री नहीं दर्ज थी। इलाज के दौरान महिला की हालत गंभीर होने का दावा करके कार्रवाई की मांग की गई थी। इसकी जांच तत्कालीन एसीएमओ डॉ. डीके शर्मा को सौंपी गई, जिन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई सामने नहीं आई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर संबंधित अस्पताल की ओटी और लेबर रूम सील किया गया था। पूर्व के मामले की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जा रही है। खामियां मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें