फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शहर में 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 मिमी हुई बारिश

Thu, 01 Aug 2024 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
बारिश के दौरान गंतव्य की ओर जाते राहगीर।
विज्ञापन
अयोध्या। मानसून एक बार फिर से थोड़ा सक्रिय हुआ तो मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार को सुबह से दोपहर बाद तक रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। शहर में 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 मिमी तक बारिश हुई। अभी अगले दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 6:30 बजे के करीब आसमान में घिरे बादलों ने रिमझिम बारिश शुरू कर दी। दोपहर तीन बजे के बाद तक आसमान में घने काले बादल छाए रहे और रुक-रुक कर कभी रिमझिम बारिश तो कभी फुहारें पड़ती रहीं। ऐसे में हल्की हवा चलने से मौसम खुशगवार हो गया और कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत मिली। घर से बाहर निकलने पर न तो धूप ने सताया और न ही उमस ने पसीने से तरबतर किया। घरों के भीतर भी लोगों ने पंखे में राहत महसूस की। दोपहर 3:30 बजे के करीब एक बार फिर हल्की धूप निकल आई, जो धीरे-धीरे थोड़ी चटख हो गई।
अधिकतम तापमान सामान्य से 2. 4 डिग्री अधिक 35.5 रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से सिर्फ एक डिग्री अधिक 27 रिकॉर्ड किया गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। ऐसे में अभी अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें