फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अगले दो दिनों तक घने कोहरे से निजात मिलने के आसार नहीं

Fri, 16 Jan 2026 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज वर्कशॉप के पास छाया घना कोहरा।
विज्ञापन
अयोध्या। अगले दो दिनों तक घने कोहरे से निजात मिलने के कोई आसार नहीं है। दिन के तापमान में गिरावट के साथ बर्फीली पछुआ हवाओं के बीच गलन सताती रही। शाम होने के बाद एक बार फिर कोहरे का प्रभाव बढ़ गया। ऐसे में ठिठुरन में भी इजाफा हो गया।
विज्ञापन


कई दिनों के बाद शुक्रवार को सुबह लोग नींद से जागे तो धूप नहीं निकली थी। शहरी क्षेत्र में भी घना कोहरा छाया रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों में इसका ज्यादा प्रभाव रहा। ऐसे में दृश्यता कम हो जाने से हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। स्कूलों के खुल जाने से बच्चों को सबसे ज्यादा कठिनाई हुई। स्कूली वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

सुबह 10 बजे के करीब कोहरे की मोटी चादर के पीछे से सूर्य ने झांकने की कोशिश शुरू की। इसके बाद धीरे-धीरे कोहरे का प्रभाव कम हुआ और हल्की धूप निकल आई। इसके बाद भी सर्द हवाओं के बीच धूप ने बहुत राहत नहीं दी। मौसम के ऐसे ही मिजाज के बीच अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार की तुलना में 1.5 डिग्री की गिरावट के साथ सामान्य 20 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम चार रहा।
विज्ञापन


धूप की तीव्रता और अवधि में आएगी कमी
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने बताया कि शनिवार और रविवार को अत्यंत घना कोहरा छाने के आसार हैं। ऐसे में कई इलाकों में दृश्यता कुछ समय के लिए शून्य तक पहुंच सकती है। शाम से कोहरे का प्रभाव शुरू होने के बाद सुबह तक बरकरार रहेगा। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकल सकती है। यह अलग बात है कि इसकी तीव्रता और अवधि कम हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। रात का तापमान चार के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें