फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता में सरकार के प्रति उत्साह का माहौल : स्वतंत्र देव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता में सरकार के प्रति उत्साह है। परिवारवाद बनाम विकासवाद के इस चुनाव में मिल्कीपुर की जनता भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचार को आत्मसात करते हुए आज समाज का हर वर्ग खुद को भाजपा से जोड़कर देख रहा है। वह रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की ओर से धमधुआ गांव में आयोजित जनचौपाल में बोल रहे थे। कहा कि सरकार कि नीतियों की वजह से हर व्यक्ति प्रसन्न है।
प्रदेश सरकार ने अपराधमुक्त परिवेश का निर्माण किया है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां रोजगार के नित नए अवसर आ रहे हैं। रुदौली विधायक ने कहा कि यूपी में भयमुक्त परिवेश का निर्माण किया गया है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टाॅलरेंस की नीति के तहत काम किया जा रहा है। इसके चलते उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें