फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, संदिग्ध युवक पकड़ा गया

Sat, 02 May 2026 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी की सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर में भारी भीड़ के बीच एक चोरी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह लगभग 10 बजे ड्यूटी के दौरान मौजूद कर्मी को एक गुजराती परिवार ने बताया कि उनके बच्चे की चांदी की माला किसी ने चोरी कर ली है। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कर्मी ने आसपास नजर दौड़ाई, जहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़कर तलाशी ली गई।
विज्ञापन

एसआई अशोक मिश्रा ने बताया कि तलाशी के दौरान उसकी जेब से चांदी का सामान, एक मोबाइल फोन और कुछ संदिग्ध सामग्री बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति को तत्काल अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से चौकी प्रभारी हनुमानगढ़ी के सुपुर्द कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी विनोद कुमार, ग्राम उग्रसेनपुर, थाना बीबीपुर, जनपद प्रयागराज का रहने वाला है और उस पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें