फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नाट्य कलाकारों ने राम मंदिर में प्रस्तुत किया मनमोहक नृत्य

Sat, 31 Jan 2026 09:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
राम मंदिर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार - ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। विभावरी नाट्यम अकादमी हैदराबाद (भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरत नाट्यम का एक संस्थान) के कलाकारों ने राम मंदिर में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। नाट्य गुरु एस माधवी रामानुजम सहित 52 नाट्य कलाकारों ने दो घंटे के शास्त्रीय नृत्य के जरिये रामलला की स्तुति की। कलाकारों का नृत्य कौशल व भाव भंगिमा ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। राम मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि सभी कलाकारों ने रामलला के दर्शन भी किए। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से कलाकारों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें