फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चार माह से ठप है स्कूलों को स्मार्ट बनाने का काम

Fri, 01 Aug 2025 09:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत जिले के 10 परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाना था। इन विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना है। इसके लिए नगर निगम की ओर से 12 करोड़ से अधिक के लागत से 2022-23 में स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी, लेकिन चार महीने से यह परियोजना पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन




नगर निगम द्वारा चयनित 10 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, डिजिटल टॉयलेट, आधुनिक फर्नीचर, सुरक्षा उपकरण सहित अन्य कई आधुनिक उपकरण लगाए जाने थे। कई स्कूलों में तो निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ है। कहीं बाउंड्रीवॉल अधूरी है, कहीं वायरिंग का कार्य और शौचालय का निर्माण रुका हुआ है। काशीराम डायट कंपोजिट विद्यालय के स्मार्ट क्लास में सीमेंट व अन्य सामग्रियां खराब हो रही हैं।
इसी तरह कंपोजिट विद्यालय सहादतगंज के स्मार्ट क्लास में अभी कोई कार्य शुरू नहीं हुआ और कमरे खंडहर में तब्दील हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा के स्मार्ट क्लास में एक लाइट का बोर्ड लगाकर छोड़ दिया गया है, अन्य कोई काम नहीं हुआ है। कंपोजिट विद्यालय अंगूरीबाग में भी स्मार्ट क्लास का काम अधूरा है और गेट टूटा हुआ है। बाउंड्रीवाॅल गिर चुकी है, जबकि यह विद्यालय पीएम श्री का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन






नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने बताया कि स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एक से दो महीने में शेष कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। नगर क्षेत्र में 10 विद्यालयों का स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट के तहत कायाकल्प होना है। कार्यदायी संस्था की कुछ धनराशि रह गई थी, जिसे भेज दिया गया है। जल्द ही कार्य पूर्ण होंगे।
इन स्कूलों को बनाया जा रहा स्मार्ट



कंपोजिट विद्यालय रामकोट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा, कंपोजिट विद्यालय काशीराम डायट, कंपोजिट विद्यालय राम नगर, कंपोजिट विद्यालय सहादतगंज प्रथम, कंपोजिट विद्यालय अंगूरीबाग, कंपोजिट विद्यालय दर्शननगर, कंपोजिट विद्यालय धरमू का पुरवा, कंपोजिट विद्यालय डाभासेमर और उत्तर प्राथमिक विद्यालय शिवालामऊ ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें