निरीक्षण के दाैरान कुलपति ने छात्राें के साथ किया भोजन।
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पदभार संभालने के बाद से ही शिक्षा, शोध और प्रसार गतिविधियों को बेहतर बनाने में जुटे हैं। उन्होंने हाल ही में कृषि महाविद्यालय कोटवा, आजमगढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ छात्रावास में भोजन कर उनकी समस्याओं को जाना।
निरीक्षण के दौरान कुलपति ने छात्रावासों की स्थिति, शिक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। छात्रों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। कुलपति वरिष्ठ संकाय सदस्यों के साथ मिलकर विश्वविद्यालय की नई कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को आधुनिक स्वरुप देने और कृषकोपयोगी शोध को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा है। कुलपति ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, विकसित तकनीक को कृषक प्रक्षेत्र पर ले जाने हेतु मैं लगातार 10-12 घंटे काम कर रहा हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कृषि एवं किसान कल्याण संकल्प को साकार करने की बात कही। इस अवसर पर सह अधिष्ठाता डॉ. डीके सिंह और निदेशक प्रसार डॉ. राम बटुक सिंह भी उपस्थित थे।