फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कुलपति ने चार परीक्षा केंद्रों में परखीं व्यवस्थाएं

Mon, 23 Nov 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कुलपति ने रविवार को संबद्ध महाविद्यालयों के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण में श्रीविनायक पीजी कॉलेज खजुरहट, बीकापुर, रामराजी पीजी कॉलेज सुल्तानपुर, श्री राजपति सिंह स्मारक पीजी कॉलेज और ऋषि राज सिंह महाविद्यालय, अंबेडकरनगर शामिल रहे। कुलपति ने सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए। रविवार की परीक्षा में करीब 1.43 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए, 3800 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें