फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गोष्ठी में केंद्रीय बजट पर की चर्चा, गिनाए फायदे

Tue, 24 Feb 2026 09:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो 37- संगोष्ठी को संबो​धित करते पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू- संवाद
विज्ञापन
तारुन। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को केंद्रीय बजट पर गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू ने कार्यकर्ताओं को बजट की प्रमुख योजनाओं एवं उनके लाभों से अवगत कराया।
विज्ञापन

संगोष्ठी के बाद विधानसभा क्षेत्र गोसाईगंज के पांचों मंडल अध्यक्षों के साथ अलग से बैठक कर कैंप एवं प्रशिक्षण शिविर को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मंडल से 200-200 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय, ब्लॉक प्रमुख फयाराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती, डॉ. पतिराज वर्मा, अशोक यादव, महेंद्र मिश्रा, प्रेम वर्मा, सुनील जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें