फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अचानक जलने लगा ट्रेलर, चालक ने कूद कर बचाई जान

Sat, 28 Feb 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
फोटो-16-ट्रेलर की आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी- संवाद
विज्ञापन
मिल्कीपुर। इनायतनगर थानाक्षेत्र में कदनपुर मोड़ के पास चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर जलता देख चालक ने कूदकर जान बचाई। ट्रेलर चालक इनायतनगर थानाक्षेत्र के खड़भड़िया पूरे खिरई गांव निवासी राजदीप ने बताया कि हमीरपुर से सीमेंट लेकर गोंडा जा रहा था। रास्ते में वह अपने घर खड़भड़िया पूरे खिरई जा रहा था। कदनपुर मोड़ के पास अचानक चलते ट्रेलर में आग लग गई। राजदीप ने कूदकर जान बचाई। ट्रेलर गोंडा निवासी संजय सिंह का बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा मय फोर्स व फायर ब्रिगेड टीम के साथ पहुंचे। आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाते तब तक ट्रेलर का आगे का हिस्सा व इंजन जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें