फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टोल सर्वर फेल होने से तीन घंटे जाम जाम रहा हाईवे

Fri, 27 Feb 2026 09:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रौनाही टोल प्लाजा पर जाम में फसे वाहन
विज्ञापन
सोहावल। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शुक्रवार सुबह उस समय यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया, जब रौनाही टोल प्लाजा का सर्वर अचानक फेल हो गया। सुबह करीब छह बजे शुरू हुआ जाम लगभग नौ बजे तक बना रहा। दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जाम के दौरान अव्यवस्था के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए, वहीं, दोपहिया वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से टोल पार करते नजर आए। टोल प्रबंधक मनीष सिंह ने बताया कि बैंकों से जुड़ा टोल सर्वर फेल हो जाने के कारण भुगतान प्रक्रिया ठप हो गई थी, जिससे जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें