फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आराधना के धागे से होगी श्रद्धा की बुनाई

Mon, 03 Nov 2025 08:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
16- सोमवार को राम मंदिर में सजा रामलला का विग्रह- ट्रस्ट
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला की शान अब उत्तराखंड के ऊन और राजस्थान की कशीदाकारी बढ़ाएंगे। सर्दी के मौसम को देखते हुए उनके लिए विशेष ऊनी वस्त्र तैयार कराए जा रहे हैं। इन पर उत्तरी भारत की पारंपरिक हस्तकला की झलक साफ झलकेगी। आराधना के धागे से श्रद्धा की बुनाई में कारीगर जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

भव्य महल में विराजमान रामलला के ठाठ-बाट किसी राजकुमार से कम नहीं हैं। मौसम के अनुसार उनकी सेवा का भी ध्यान रखा जाता है। अब चूंकि ठंड का दौर शुरू हो रहा है, इसलिए उनके वास्ते मौसम के अनुकूल वस्त्र तैयार कराए जा रहे हैं। रामलला के वस्त्र तैयार करने का जिम्मा मशहूर डिजाइनर मनीष त्रिपाठी को मिला है। उन्होंने बताया कि रामलला रोजाना नए कपड़े पहनते हैं। इस बार सर्दियों में रामलला लद्दाख की पश्मीना शाॅल, उत्तराखंड व राजस्थान के श्रम साधकों की ओर से तैयार किए जा रहे ऊनी वस्त्र धारण करेंगे।
बताया कि रामलला के शृंगार में इस बार स्थानीयता और शिल्प कौशल का सुंदर मेल देखने को मिलेगा। उत्तराखंड व राजस्थान के श्रम साधक वस्त्र तैयार करने के बाद उनके पास दिल्ली भेजेंगे। फिर दिल्ली में उन वस्त्रों पर कढ़ाई व छपाई की जाएगी। सोने व चांदी के तार से रत्न जड़े जाएंगे। फिर विमान के जरिये रामलला के कपड़े अयोध्या भेजे जाएंगे। रामलला समेत चारों भाइयों व राम दरबार के लिए यह वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना नए वस्त्र धारण करते हैं रामलला

भव्य महल में विराजने के बाद रामलला के ठाठ-बाट में और वृद्धि हो गई है। उनकी सेवा एक राजकुमार की तरह की जाती है। राजसी अंदाज में उनके राग-भोग व सेवा का प्रबंधन किया जाता है। उन्हें दिन के हिसाब से वस्त्र पहनाए जाते हैं। इसी तरह राजाराम के लिए भी ऊनी वस्त्र तैयार किए जा रहे हैं। ये ऊनी वस्त्र 15 दिन के भीतर अयोध्या पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

दिन- वस्त्र का रंग

रविवार-गुलाबी
सोमवार-सफेद
मंगलवार- लाल
बुधवार-हरा
बृहस्पतिवार-पीला
शुक्रवार-क्रीम कलर
शनिवार-नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें