फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 30 करोड़ से संवरेंगी चार प्रमुख मार्गों से जुड़ी गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत तीन हाईवे और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़ी गलियों के दिन भी अब बहुरने वाले हैं। इनकी सूरत को संवारने के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। इन सभी गलियों का उच्चीकरण कराते हुए बारिश के दौरान जल निकासी के लिए नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड व लखनऊ रोड के साथ पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़ी गलियों की जर्जर और टूटी-फूटी सड़कों का नए सिरे से निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। निगम के अभियंताओं की टीम की ओर से पहले चरण में सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन गलियों के पुनर्निमाण के साथ यहां पर जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था के भी बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।

इसके पहले नगर निगम की ओर से रामपथ से जुड़ी गलियों के पुनर्निमाण के लिए शासन को 26 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार करके भेजा गया है। अब दूसरे चरण में शहर के इन इन चार प्रमुख मार्गों से जुड़ी गलियों के लिए प्रस्ताव भेजने की तैयारी है। इस बारे में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने अमर उजाला को बताया कि इन सभी गलियों का नए सिरे से निर्माण कराने में करीब 30 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च होने का अनुमान है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत शासन की स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें