फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सपा प्रमुख ने पीड़ित परिवार को भिजवाए एक लाख

Sun, 25 Jan 2026 08:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
11-मृतका के परिजन को आ​र्थिक सहायता का चेक सौंपते पूर्व मंत्री व अन्य।-सपा
विज्ञापन
अयोध्या। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शहर के मकबरा क्षेत्र में बीते दिनों हुई किशोरी की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भिजवाई है। रविवार को पूर्व मंत्री पवन पांडेय और निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने परिजनों को यह चेक सौंपा है। पूर्व मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा समाजवादी परिवार पीड़ित के साथ खड़ा है। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले दिन से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस मौके पर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट, महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रदेश सचिव मो. हलीम पप्पू, शावेज जाफरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें