फोटो-24-फोटो-सनातन एकता पदयात्रा में शामिल लोग-संवाद
मिल्कीपुर। गौरीगंज से निकली सनातन हिंदू एकता पदयात्रा शुक्रवार की शाम जय श्री राम के नारे लगाते इनायतनगर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पदयात्रा का स्वागत किया। स्थानीय अरुण गुप्ता, श्याम नारायण पाठक आदि ने स्वागत किया तथा यात्रा के रात्रि विश्राम की व्यवस्था एक संस्थान में की गई। शनिवार को यह यात्रा कुचेरा बाजार, बारून बाजार, रानी बाजार व मऊ शिवाला से होकर एक फरवरी को अयोध्या धाम पहुंचेगी, जहां यात्रा में शामिल लोग प्रभु श्री राम लला के दर्शन करेंगे। आयोजक बसंत तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म के पीछे जाने का कारण हम स्वयं हैं। युवाओं से संकल्प लेने का आग्रह करते हुए कहा कि जहां कुछ लोग शिखा काटने की बात करते हैं, वहीं हमारे पूर्वजों ने इसी शिखा और जनेऊ के लिए अपने प्राण न्योछावर किए थे। बसंत तिवारी ने सनातन धर्म की प्रगति के लिए गीता और गाय के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने 500 वर्षों के बाद बने भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का उल्लेख किया। कहा कि मंदिर का निर्माण हो इसके लिए अनगिनत सनातनियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। वर्तमान पीढ़ी को दर्शन का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।