फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामनगर-मकबरा मार्ग पर 10 नवंबर तक बंद रहेगा रास्ता

Tue, 27 Oct 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उतरौला-फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग पर रामनगर तिराहे से मकबरा तिराहे के बीच सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके चलते बुधवार से 10 नवंबर तक इस मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यात्रियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। रामनगर तिराहा से 14 कोसी परिक्रमा मार्ग और मकबरा तिराहा से जीआईसी कॉलेज तक के मार्ग का उपयोग आवागमन के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें