फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अतिक्रमण से संकरी हो गईं सड़कें, लगता जाम

Fri, 30 Aug 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रुदौली नगर के कटरा तिराहा के फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण ​लगा जाम। 
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली नगर की मुख्य मार्ग सहित बाजार की गलियों की पटरियां अतिक्रमण की जद में हैं। एक पखवाड़े पहले नगर पालिका के नोटिस देने के बाद भी पटरी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। अभी भी समूचे नगर की पटरियों पर कब्जा बरकरार है। इसके चलते सड़क पर यात्रा मुश्किल हो गई है। अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी होकर हो गई है।
विज्ञापन

नगर का कटरा तिराहा हो या फिर नवाब बाजार का इलाका। भीड़-भाड़ वाले इन दोनों क्षेत्रों में दिन भर जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आते हैं। इसका कारण कि पटरियों पर ठेला व अस्थायी दुकानें सजी रहती हैं। इसके चलते सड़क पर संचालित वाहनों को जाम से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पूरेखान, नवाब बाजार, कटरा तिराहा की है। यहां पटरियों पर अतिक्रमणकारियों ने सड़क तक कब्जा जमा रखा है।

यही नहीं इससे भी खराब हाल नगर की आंतरिक गलियों का है गली की सड़कों पर ही सैकड़ों दुकानें लगी होने से पैदल चलना भी दुश्वार है। मुख्य मार्ग हो या गली सुबह देखने में यहां की चौड़ी सड़क दुकानें खुलने के बाद मात्र तीन से चार फीट की रह जाती है। इस संबंध में नगर पालिका रुदौली ईओ सुरेश कुमार मौर्य ने कहा कि अतिक्रमण के लिए समय सीमा जल्द ही निर्धारित की जाएगी। सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस के माध्यम से पहले ही चेतावनी दे दी गई है कि वे पटरी खाली कर दें। इस बार व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें