फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 13 जून को होगी राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक

Sun, 07 Jun 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए राम मंदिर निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक 13 जून को अयोध्या में आयोजित होगी। समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए गर्मी और आगामी बरसात के मौसम में उनकी सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार समिति मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर छायादार शेड, पेयजल, विश्राम स्थल तथा वर्षा से बचाव की अतिरिक्त व्यवस्थाओं पर विचार करेगी। गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को हो रही असुविधा और मानसून के दौरान संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए स्थायी एवं अस्थायी उपायों पर मंथन किया जाएगा। बैठक में मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा होगी। परकोटा क्षेत्र, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा संबंधी ढांचों तथा अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने की रणनीति बनाई जाएगी। रामकथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा होगी। निर्माण समिति के अध्यक्ष सहित ट्रस्ट और निर्माण एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल होंगे। बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने और शेष निर्माण कार्यों को गति देने के लिए आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें