फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम विरोधियों को जनता चुनाव में देगी जवाब: भूपेंद्र

Sun, 04 Oct 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे भाजपा नेता भूपेंद्र चौधरी।
विज्ञापन
अयोध्या। प्रदेश के लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी रविवार को एक कार्यक्रम में अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव, विपक्षी गठबंधन और अयोध्या के विकास को लेकर भाजपा की रणनीति पर खुलकर बात की। विपक्ष पर हमला बोलते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि विपक्ष को इस बात की पीड़ा है कि भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया है। राम विरोधियों को जनता चुनाव में जवाब देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के कामों का पूरा रिपोर्ट कार्ड लेकर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। अयोध्या में हो रहा विकास साफ दिखाई दे रहा है। अखिलेश यादव के आठ अक्तूबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अयोध्या आना चाहिए। हनुमानगढ़ी और राम मंदिर भी पास में ही हैं, वहां जाकर दर्शन भी करना चाहिए।
एनडीए में सहयोगी दलों को लेकर उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी, सुभासपा, आरएलडी और अपना दल एनडीए का हिस्सा हैं और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन बेमेल और स्वार्थ का गठबंधन है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाप्ति की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें