फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: लघु उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं पर किया मंथन

Sat, 31 Jan 2026 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
27- लघु उद्योग भारती की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व सदस्य
विज्ञापन
अयोध्या। लघु उद्योग भारती के अवध संभाग की शनिवार को हुई बैठक में लघु उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में लखनऊ, गोंडा, हरदोई, अंबेडकरनगर व अयोध्या के सदस्य शामिल रहे। संभाग महामंत्री अरुण भाटिया ने पिछली सभा की कार्यवाही की पुष्टि की, जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष रीता मित्तल ने बताया कि फैसिलिटेशन काउंसिल के माध्यम से लघु उद्यमियों को करोड़ों रुपये का भुगतान दिलाया गया। अयोध्या मंडल के अध्यक्ष अविनाश चंद्रा ने अधिक से अधिक लघु उद्यमियों को लघु उद्योग भारती से जोड़ने एवं सक्रिय करने की अपील की। बैठक में हरदोई से बालकृष्ण जिंदल, लखनऊ से सीए अनिल श्रीवास्तव, गोंडा से कृष्ण कुमार द्विवेदी, अयोध्या से अजय सिंघल ने विभिन्न प्रस्तावों और सुझावों को रखा। बैठक की अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने की। जिला अध्यक्ष संजीव गोयल ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। संगठन के मीडिया प्रभारी अरुण कुमार अग्रवाल, सर्वज्ञ सिंह, विक्रम मकीन, आशीष आनंद, विजय कुमार गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें