फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में 46 मतदेय स्थल कम किए गए

Wed, 01 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को मतदेय स्थलों के संभाजन पर बैठक हुई। इसमें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में जनपद में कुल 46 मतदेय स्थल कम करने का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन




जनपद में अब 2193 के बजाय 2147 मतदेय स्थल होंगे। यह समायोजन 1200 से अधिक या 300 से कम मतदाताओं वाले बूथों पर किया गया है। रूदौली में छह, मिल्कीपुर में एक, बीकापुर में आठ, अयोध्या में आठ और गोशाईगंज में 23 मतदेय स्थल घटाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से तीन दिन के भीतर संशोधन प्रस्ताव मांगे हैं। ये प्रस्ताव पुराने, जर्जर भवनों या दो किलोमीटर से अधिक दूरी वाले मतदेय स्थलों के लिए मांगे गए हैं।



आयोग के निर्देशानुसार 24 जून से 28 जून तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन किया गया। चार जुलाई को आपत्तियों और सुझावों के लिए आलेख्य सूची प्रकाशित होगी। 18 जुलाई को सांसद, विधायक और राजनीतिक दलों के साथ बैठकें होंगी। इसके बाद 31 जुलाई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से प्रस्ताव आयोग को भेजा जाएगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विशु राजा, रुदौली एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि राघवेंद्र नारायण पांडेय भाजपा, मुस्तफा अली बीएसपी, विनोद सिंह सीपीआईएम, अंसार अहमद, सपा, उमेश उपाध्याय, कांग्रेस सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें