फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नगर निगम ने छह प्रतिष्ठानों पर की कुर्की की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गृह और जलकर बकाया वसूली को लेकर नगर निगम ने सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान छह प्रतिष्ठानों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इन प्रतिष्ठानों पर वर्षों से आठ लाख तीन हजार रुपये बकाया था। इसमें से 3.70 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन


नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के मार्गदर्शन में बकाया वसूली का अभियान चलाया गया। इसके तहत 1.33 लाख रुपये के बकायेदार लक्ष्मणपुरी के ज्ञान प्रकाश ने 50 प्रतिशत धनराशि जमा कर दी। लालबाग न्यू कॉलोनी निवासी रश्मि तिवारी ने बकाया 1.44 लाख में से 54 हजार रुपये जमा किए। साहबगंज की पदमा सिंह ने संपूर्ण बकाया 77 हजार रुपये जमा कर दिए। राजा मोहन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रिकाबगंज पर 1.85 लाख रुपये बकाया है। कॉलेज प्रबंधन ने बकाया जमा करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी है।

चौक निवासी जहीरुद्दीन ने बकाया 1.24 लाख रुपये जमा कर दिया। वसीर खान ने बकाया 1.40 लाख रुपये में से 50 हजार रुपये जमा किए। कुर्की की कार्रवाई करने वाले दल में गुरु प्रसाद पांडेय व सौरभनाथ, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, कर अधीक्षक जय प्रकाश व विनोद गौड़, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, वीरेंद्र पटेल व देव प्रसाद वर्मा शामिल थे।
विज्ञापन


इनसेट


शिविर लगा कर दूर की गई विसंगतियां


फोटो-27

अयोध्या। नगर निगम की ओर से सोमवार से शिविर लगाकर जीआईएस आपत्तियों का निस्तारण करने की शुरुआत की गई। अयोध्या धाम में शिविर के आयोजन की शुरुआत सुबह नौ बजे की गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा में आयोजित अभिराम दास व रामकोट वार्ड के शिविर का निरीक्षण महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन


मंगलवार को अशोक सिंघल नगर व रामचंद्र परमहंस दास नगर वार्ड का शिविर तुलसीबाड़ी, रामघाट चौराहा पर आयोजित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें